15 interesting facts about Himachal Pradesh

हिमाचल की 15 रोचक बातें जो आपके साथ शेयर कर रहा हूँ :

1. ‘हिमाचल प्रदेश’ नाम संस्कृत के विद्वान आचार्य दिवाकर दत्त शर्मा ने दिया था। हिमाचल दो शब्दों से मिलकर बना है- हिम+अचल। हिम यानी बर्फ और अचल यानी पहाड़।

2. भारत का 18वां राज्य बना था हिमाचल प्रदेश। शुरू में इसमें 28 पहाड़ी रियासतें मिलाई गई थीं।

3. हिमाचल की इकॉनमी पूरे देश की तीसरी सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी है।

4. हिमाचल प्रदेश में कई छोटी-बड़ी नदियां हैं। चंद्रभागा, चिनाब, रावी, ब्यास, सतलुज और यमुना नदियां इनमें प्रमुख हैं।

5. प्रदेश की इकॉनमी तीन चीज़ों पर निर्भर करती है- 1 बिजली 2. पर्यटन और 3. खेती/बागवानी।

6. पॉलिथीन और तंबाकू पर बैन लगाने के बाद उसे सही तरीके से लागू करने में हिमाचल प्रदेश सबसे आगे है।

7. पूरे देश के मुकाबले हिमाचल प्रदेश में अपराध की दर बेहद कम है।

8. हिमाचल की 90 फीसदी आबादी गांवों और छोटे कस्बों में रहती है। प्रकृति की गोद में रहने का सुख हिमाचल से बढ़कर कहीं और नहीं मिल सकता।

9. साल 2005 में आई ट्रांसपैरंसी इंटरनैशनल की रिपोर्ट कहती है कि हिमाचल केरल के बाद देश का दूसरा सबसे कम करप्ट राज्य है।

10. प्रदेश की आबादी 6,856,509 है। यानी हमारे प्रदेश की आबादी पूरे देश की आबादी की 0.57 फीसदी है।

11. हिमाचल प्रदेश में 32 ऐसी बोलियां हैं, जिनमें एक-दूसरे से अच्छा खासा फर्क हैं।

12. प्रदेश की 95 आबादी हिंदू है और अन्य धर्मों के लोगों के साथ किसी तरह के भेदभाव की खबरें यहां नहीं आतीं।

13. धर्मशाला स्थित HPCA क्रिकेट स्टेडियम दुनिया के सबसे सुंदर क्रिकेट स्टेडियम्स मे से एक है।

14. हिमाचल प्रदेश देवभूमि कहलाता है, क्योंकि यहां गांव-गांव में देवता व मंदिर हैं।

15. हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक भोज को धाम कहा जाता है। विशेष ढंग से बनाए गए व्यंजनों को पत्तो की थाली में परोसा जाता है। आप भी हिमाचली हो तो शेयर जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *